
पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया (कुशीनगर)। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर बुधवार को रोटरी क्लब कुशीनगर ने नगर के वरिष्ठ एवं युवा चिकित्सकों को उनके आवास और क्लीनिक पर पहुंचकर सम्मानित किया। क्लब के पदाधिकारियों ने चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दीं।सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. रामायण सिंह, डॉ. आफताब हुसैन, डॉ. पवन खरवार, डॉ. नदीम वारसी, डॉ. विजेंद्र कुमार तिवारी, डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. आशुतोष पाण्डेय, डॉ. रितेश कुमार, डॉ. अलीशा कायनात, डॉ. प्रियंका पाण्डेय, डॉ. नदा अली इमरान, डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. कादिर अंसारी, डॉ. आशीष राय, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. योगेश्वर मद्धेशिया, डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, डॉ. जे.के. पटेल एवं डॉ. एस.के. अब्दुस समद शामिल रहे।रोटरी क्लब के सह-संरक्षक वाहिद अली ने कहा कि डॉक्टर और मरीज के बीच विश्वास जितना मजबूत होता है, उपचार उतना ही प्रभावी होता है। चिकित्सकों की समर्पित सेवा समाज के स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है।क्लब अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि चिकित्सक समाज के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक हैं। उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी ने कहा कि चिकित्सकों का सम्मान करना रोटरी क्लब कुशीनगर के लिए गर्व की बात है। समाज के प्रति उनकी सेवाओं को नमन करते हुए क्लब भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने रोटरी क्लब के इस सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। इस दौरान चिकित्सकों ने भी अपने अनुभव साझा किए।कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सह-संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, सार्जेंट एट आर्म्स सत्येन्द्र राय, निदेशक अरुण वर्मा, डॉ. सुनील सिंह, अमरेंद्र नारायण सिंह एवं विनोद वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।