
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। दक्षिण क्षेत्र की क्षतिग्रस्त ग्रीन बेल्ट को सुधारने को लेकर अमर शहीद विलायती राम कत्याल स्मारक समिति के पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से जनता दरबार में मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा। समिति के महामंत्री रमेश सिहवानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि शास्त्री चौक से दरोगा गेस्ट हाउस तक और बारा क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट लंबे समय से खराब स्थिति में पड़ी है, लेकिन नगर निगम का उद्यान विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि नगर आयुक्त को पत्र लिखकर ग्रीन बेल्ट के सुधार की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाए और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जनता दरबार में मौजूद लोगों में रमेश सिहवानी, सतीश रोचलानी, दीपक अश्वानी, मनोज तिवारी, विमला चौहान, सावित्री पासवान, सिम्पल चौहान सहित अन्य लोग शामिल रहे।