news-details

डीएम ने सदर तहसील का किया औचक निरीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ फर्रुखाबाद।  जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने शनिवार को सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए चल रहे भूमि बैनामों की स्थिति और तहसील भवन की जर्जर हालत का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से भूमि अधिग्रहण और बैनामा प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी ली। यह लिंक एक्सप्रेस-वे गंगा एक्सप्रेस-वे को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए प्रस्तावित है, जिसके चलते भूमि संबंधी कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।डीएम ने तहसील भवन का भी निरीक्षण किया, जहां उन्हें भवन में दरारें और जर्जर स्थिति देखने को मिली। बताया गया कि वर्ष 2024 में मिट्टी धंसने के कारण भवन के कुछ हिस्सों में दरारें आ गई थीं, जिससे संरचना कमजोर हो गई है।उन्होंने तहसीलदार कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव की भी समीक्षा की और संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने विरासत और उत्तराधिकारी से जुड़े मामलों में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और विशेष टीम गठित कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि रजिस्ट्रियों में पारदर्शिता और तेजी लाई जाए तथा ई-रजिस्ट्री और डिजिटल रिकॉर्डिंग को बढ़ावा दिया जाए, ताकि किसानों और आम लोगों को समय पर सेवाएं मिल सकें।