
पारदर्शी विकास विकास न्यूज़ बांदा। बुधवार को जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, प्रभावी पैरवी तथा अपराधियों को समयबद्ध सजा दिलाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के लिए अभियोजन कार्यों में निरंतर सुधार पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में महिला अपराध एवं अन्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किए जाने हेतु वादों में प्रभावी पैरवी करने के संबंध में आयोजन अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में अपरपुलिस अधीक्षक शिवराज अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र सहित ज्येष्ठ अभियोजन एवं सहायक अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहे।