news-details

*डीएम मधुसूदन हुल्गी का औचक निरीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया देवरिया जनपद के नव नियुक्त जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को जनपद की दो महत्वपूर्ण निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। डीएम ने स्पष्ट कहा कि विकास परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परसिया मिश्र स्थित निर्माणाधीन जीएसटी कार्यालय एवं आवासीय भवन परियोजना तथा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, डुमवलिया के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी इन परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कर जनता को शीघ्र लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।