news-details

डीएम, एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा शनिवार को डीएम अमित आसेरी एवं एसपी पलाश बंसल ने थाना समाधान दिवस कोतवाली सदर बांदा में जनसमस्याएं सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत के तथ्यों के आधार पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को सुनते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से शिकायतों का निस्तारण करे, जिससे विवादों का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।