
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा 2025 को शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत ब्रीफिंग की।जनपद के 8 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है। परीक्षा की निगरानी के लिए पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से सीसीटीवी के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग होगी।प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। साथ ही आवागमन, ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं के लिए होटल एवं वाहन संगठनों से समन्वय किया गया है।सभी केंद्रों पर पेयजल, छाया, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। एंबुलेंस और मेडिकल टीम की भी तैनाती रहेगी। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय से केंद्र पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की है।