
पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू (बांदा)। अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने शनिवार को चरकाखादर और मर्काखादर खनन रूटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वीकृत बालू-मोरम खनन पट्टों और परिवहन मार्गों की सघन जांच की गई।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खनिज लदे वाहनों की निगरानी के लिए चेक गेट और खनिज जांच चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को उपयुक्त स्थान चिन्हित कर जल्द कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा गया।जिलाधिकारी ने खान विभाग को सभी खनन पट्टों की पुनः पैमाइश और जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वहीं सड़क किनारे अवैध रूप से डंप बालू, मोरम और गिट्टी को हटाकर जब्त करने के भी आदेश दिए गए।प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन और ओवरलोडिंग से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।