news-details

डॉ. अम्बेडकर जयंती पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

You can share this post!

 

pardarshi vikas news sultanpur   शनिवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट सुल्तानपुर ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में युवाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली, जिनमें कई ने पहली बार रक्तदान किया और दूसरों को भी प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमएस सुल्तानपुर डॉ. अविनाश गुप्ता और रक्त केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने किया। रक्तदान की पूरी प्रक्रिया जिला अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में संपन्न हुई। रक्त केंद्र के सहयोगी स्टाफ, जिनमें विजय चंद्र चौधरी (ब्लड बैंक इंचार्ज), अनुराग गुप्ता, अनुराग पांडेय, सिस्टर रिंकू, अवनीश शाह, अमरदीप और अब्बास शामिल थे, ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।