news-details

डॉ. अजीत सैगल को मिला भारत गौरव सम्मान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  वाराणसी। हिंदुस्तान कला एवं म्यूजिक सोसायटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ‘भारत संस्कृति यात्रा’ कार्यक्रम का समापन रविवार 31 अगस्त को पश्चिम बंगाल के मंत्री डॉ. शंकर घोष के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कला एवं संस्कृति विभाग, भारत सरकार के उपक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में वाराणसी के वरिष्ठ अस्थि रोग सर्जन डॉ. अजीत सैगल को चिकित्सा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘भारत गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।डॉ. अजीत सैगल को यह सम्मान पिछले 46 वर्षों से निरंतर रोगियों की सेवा करने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर समारोह में मौजूद गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सेवाभाव की सराहना की।समारोह में पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध नृत्यांगना बहनें नलिनी-कमलिनी, देश के ख्यातिलब्ध तबला वादक राम कुमार मिश्रा, राज बाजोरिया तथा पंडित प्रसन्नजीत पोद्दार सहित कला एवं संस्कृति जगत से जुड़े अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने डॉ. सैगल को सम्मान मिलने पर बधाई दी।कार्यक्रम के दौरान भारतीय कला, संस्कृति और संगीत की विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। आयोजकों ने कहा कि समाज और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करने का उद्देश्य नई पीढ़ी को सेवा, कला और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेरित करना है।