
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में शनिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 यूपी गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट्स ने वर्दी में अनुशासन और जोश के साथ भाग लिया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद कैडेट्स ने तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को नारी शक्ति और राष्ट्रप्रेम के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया।कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि यह अभियान बेटियों की शक्ति और जिम्मेदारी का संदेश देता है। एनसीसी अधिकारी मेजर इंदु मिश्रा ने भी कैडेट्स के अनुशासन और प्रदर्शन की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान छात्रों को देश सेवा, अनुशासन और टीम वर्क का महत्व समझाया गया। कर्नल नीरज नैथानी, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा और एनसीसी प्रभारी मयूरी सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।