news-details

CJP के खिलाफ सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति का प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। कानपुर में बुधवार को सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति ने कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के खिलाफ प्रदर्शन किया। गोविंदनगर थाना क्षेत्र में पॉपुलर धर्मकांटा के पास दोपहर करीब 1:30 बजे समिति के सदस्य जुटे और पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके और उनके समर्थकों की ओर से देवी-देवताओं तथा प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों पर इस तरह की टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। सदस्यों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयानों का विरोध जारी रखने की बात कही।समिति ने चेतावनी दी कि अभिजीत दीपके के कानपुर आने पर उनका विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सदस्यों ने पार्टी के खिलाफ नारे लगाए और अपनी नाराजगी जताई। समिति का कहना है कि सनातन धर्म और देवी-देवताओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ आगे भी विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में पुलिस मौजूद रही और स्थिति पर नजर रखी गई।