news-details

छावनी में मनाई गई राम कुमार शुक्ल की पुण्यतिथि

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। वरिष्ठ पत्रकार माता प्रसाद शुक्ल के पिता स्वर्गीय राम कुमार शुक्ल की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को छावनी में श्रद्धांजलि सभा और भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, पंचायत प्रतिनिधियों, पत्रकारों और समाजसेवियों सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में उनके जीवन दर्शन और सामाजिक सेवाओं पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया, कवि एवं फिल्म कलाकार श्रीनाथ शुक्ल, बसपा नेता कन्हैया लाल मिश्र, कांग्रेस नेता डॉ. नरेंद्र मिश्र, ओपी दूबे, बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती, विधायक प्रतिनिधि अरुण प्रजापति, महावीर कश्यप, सपा नेता शिव प्रताप यादव, शिक्षक नेता रामदेव पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव, लालजी तिवारी और बामसेफ जिला सह-संयोजक फूल चंद्र बौद्ध सहित अनेक लोग मौजूद रहे।