news-details

छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक महिला के पति और ससुर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता का आरोप है कि उसके जेठ महेश चंद्र शाह ने पहले उसके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने गुस्से में महिला के पति संतोष चंद्र शाह और ससुर सुभाष चंद्र शाह पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।