news-details

छात्रा से कथित अभद्रता के आरोप पर ABVP का प्रदर्शन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर।
कटकुइयां स्थित रामनारायण इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा के साथ विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल द्वारा कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। बुधवार को मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की।ABVP के जिला संयोजक नित्यानंद सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। परिषद ने मांग की कि जांच जल्द पूरी कर मामले की वास्तविकता सामने लाई जाए।ज्ञापन में कहा गया कि प्रकरण से संबंधित कुछ कथित आपत्तिजनक तस्वीरें और खबरें सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं। परिषद ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विद्यालय प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की। साथ ही जांच पूरी होने तक संबंधित वाइस प्रिंसिपल को पद से हटाने और आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई।परिषद ने विद्यालय में पढ़ने वाली अन्य छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी अपील की। मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।