
पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं को विज्ञान और शोध की दुनिया को करीब से समझने का अवसर मिला। सीएसआईआर–केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) की ओर से आयोजित दो दिवसीय समर ट्रेनिंग और एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम में 9वीं से 12वीं कक्षा की 21 छात्राओं ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और औषधीय एवं सुगंधित पौधों पर हो रहे शोध से उन्हें परिचित कराना था। इस दौरान छात्राओं ने संस्थान की आधुनिक प्रयोगशालाओं, जैसे टिश्यू कल्चर लैब, रासायनिक सुविधा केंद्र और जैविक अनुसंधान इकाइयों का भ्रमण किया।वैज्ञानिकों ने उन्हें सुगंधित पौधों की खेती, तकनीक और उनके उपयोग के बारे में जानकारी दी। साथ ही सीएसआईआर जिज्ञासा कार्यक्रम और अरोमा मोबाइल ऐप की उपयोगिता भी समझाई गई।सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाते हैं और उन्हें शोध की दिशा में प्रेरित करते हैं। समापन पर छात्राओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।