
पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत हेतिमपुर में आज “स्वच्छ नदी – समृद्ध किसान, स्वस्थ जन-जीवन” के संदेश को आत्मसात करते हुए छोटी गंडक नदी में वृहद स्वच्छता एवं सफाई अभियान का भव्य आयोजन किया गया। यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।कोटवा बावन मोर्चा के समीप आयोजित इस अभियान में नदी तट एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई कार्य किया गया। स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रमदान कर यह संदेश दिया कि नदियों की स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक जनभागीदारी का विषय है। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण को लेकर जागरूकता भी फैलाई गई।अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम की सक्रिय भागीदारी रही। टीम ने नदी तट पर सुरक्षा व्यवस्था और सफाई कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं प्रशासनिक अमले ने भी पूरी तत्परता के साथ सहयोग प्रदान किया, जिससे अभियान शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि नदियाँ केवल जल का स्रोत नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, कृषि व्यवस्था और जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि छोटी गंडक नदी क्षेत्र के हजारों किसानों की सिंचाई का प्रमुख साधन है तथा इसका संरक्षण एवं स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार निरंतर जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।कार्यक्रम में महुआडीह थानाध्यक्ष अमित कुमार राव ने भी सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरी सतर्कता के साथ व्यवस्था बनाए रखी।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, ब्लॉक प्रमुख रामाशीष गुप्ता, तरकुलवा नगर अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, ओमप्रकाश निषाद, उमेश निषाद, धनंजय त्रिपाठी, मुन्ना पासवान, प्रभुनाथ पांडेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, राजेश निषाद, अवधेश पांडेय, सत्यम गिरी, सुनील गिरी, अमरजीत यादव, रमेश जायसवाल, राजकेश्वर जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाए जाने चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल और स्वस्थ पर्यावरण मिल सके।अंत में उपस्थित जनसमूह ने “स्वच्छ नदी, समृद्ध जीवन” के संकल्प के साथ अभियान का समापन किया और इसे एक जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई