news-details

छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा
छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगद रुपये, बैंक दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई है।मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का है, जहां पीड़ित के साथ स्कूटी सवार दो लोगों ने बैग और नकदी छीन ली थी। घटना के बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को मेडिकल कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।