news-details

CBSE ने 12वीं रीवैल्यूएशन फीस घटाई, छात्रों को बड़ी राहत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS Central Board of Secondary Education ने 12वीं के छात्रों के विरोध के बाद रीवैल्यूएशन फीस में बड़ी कटौती की है। अब स्कैन कॉपी लेने के लिए छात्रों को 700 रुपए की जगह 100 रुपए देने होंगे, जबकि प्रति सवाल री-इवैल्यूएशन शुल्क 100 रुपए से घटाकर 25 रुपए कर दिया गया है। शिक्षा सचिव Sanjay Kumar ने बताया कि यदि रीवैल्यूएशन में छात्र के कुल अंक एक भी बढ़ते हैं तो पूरी फीस वापस कर दी जाएगी। छात्र 19 से 22 मई के बीच स्कैन कॉपी प्राप्त कर सकेंगे और 26 से 29 मई के बीच वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर पाएंगे। यह फैसला ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) को लेकर छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों के बाद लिया गया है। कई छात्रों का आरोप था कि सही उत्तर होने के बावजूद स्टेप मार्किंग में नंबर काटे गए, जिससे JEE में अच्छा स्कोर करने वाले कुछ छात्र 12वीं के 75% मानदंड से बाहर हो गए। वहीं CBSE ने कहा कि जिन कॉपियों की स्कैनिंग में समस्या आई थी, उन्हें मैनुअली जांचा गया।