news-details

चलती रोडवेज बस में महिला के जेवरात चोरी

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बंादा। चलती रोडवेज बस में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने यात्रा के दौरान एक महिला के सूटकेस से करीब 50 हजार रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन पुलिस चौकी पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार दयाशंकर तिवारी अपनी बहू के साथ फतेहपुर जनपद जा रहे थे। यात्रा के दौरान रोडवेज बस में किसी अज्ञात चोर ने महिला के सूटकेस में रखे चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। गंतव्य के निकट पहुंचने पर जब सामान की जांच की गई तो जेवरात गायब मिले, जिससे परिवार के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही दयाशंकर तिवारी अपनी बहू को लेकर सिविल लाइन पुलिस चौकी पहुंचे और लिखित शिकायत पत्र देकर मामले की जांच तथा चोरी गए जेवरात बरामद करने की मांग की। पीड़ितों ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ बस में मौजूद यात्रियों और संबंधित कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।