news-details

चलती रोडवेज बस में आग, 42 यात्री बाल-बाल बचे

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर चौराहे के पास सोमवार सुबह चलती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। इस हादसे में बस में सवार सभी 42 यात्री, चालक और परिचालक सुरक्षित बाहर निकल आए। सुल्तानपुर डिपो की यह बस (यूपी 44 बीटी 4036) प्रतापगढ़ जा रही थी। जैसे ही बस दुर्गापुर चौराहे के पास पहुंची, उसमें शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी यात्रियों ने समय रहते बस से उतरकर अपनी जान बचा ली। कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे के कारण करीब आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।