news-details

चलती रोडवेज बस का चालक बेहोश

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर चलती रोडवेज बस का चालक अचानक बेहोश हो गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले पर चढ़ गई। इस दौरान बस ने एक ई-रिक्शा लोडर को टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार करीब 25 यात्री बाल-बाल बच गए। महोबा डिपो की बस यात्रियों को लेकर झकरकटी बस अड्डे जा रही थी। बिधनू थाना पार करते ही चालक आशाराम की तबीयत बिगड़ गई और वह स्टीयरिंग पर ही बेहोश हो गया। इसके बाद बस अन्नपूर्णा होटल के सामने नाले पर चढ़ते हुए कोल्ड ड्रिंक लदे ई-रिक्शा से टकराकर रुक गई।हादसे में ई-रिक्शा चालक अश्वनी को मामूली चोट आई, जबकि सभी यात्री सुरक्षित रहे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।बस कंडक्टर रितेश कुमारी ने बताया कि चालक रास्ते में पूरी तरह सामान्य था, लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस से रवाना कराया और चालक को सीएचसी बिधनू भेजा।तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

रास्ते में ड्राइवर पूरी तरह सामान्य था और किसी तरह की परेशानी नहीं थी। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया, जिससे बस अनियंत्रित हो गई।-बस कंडक्टर रितेश कुमारी