
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चकेरी क्षेत्र में चलती बस में चोरी का प्रयास छात्रों की सतर्कता से नाकाम हो गया। हरिद्वार से लौट रहे छात्रों ने दो संदिग्ध युवकों को बैग लेकर उतरते देख लिया और पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी हिरासत में ले लिया।घटना शुक्रवार सुबह की है, जब बस लखनऊ से कानपुर आ रही थी। यशोदा नगर निवासी बीबीए छात्र प्रदुमन सिंह भदौरिया अपने दोस्तों के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान बस की पिछली सीट पर बैठे दो युवक उनका बैग लेकर उतरने लगे।शोर मचाने पर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन छात्रों और यात्रियों ने पीछा कर एक को पकड़ लिया। भीड़ ने उसे चोर समझकर पीट दिया। सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और करीब 20 मिनट में दूसरे युवक को भी पकड़ लिया।पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। बैग में कैमरा, कपड़े और 10 हजार रुपये रखे थे।