
Pardarshi Vikas News Kanpur
महाराजपुर थाना क्षेत्र के छतमरा गांव में गुरुवार दोपहर चलती बाइक पर बैठे एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान मंधना निवासी 45 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि सुनील अपने साथी के साथ काम पर जा रहे थे, तभी अचानक उन्हें चक्कर आया और वह बाइक से गिरकर बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने पानी पिलाकर होश में लाने की कोशिश की, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में पास के निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज धूप और लू के कारण उनकी मौत हुई, जबकि पुलिस हार्ट अटैक की आशंका जता रही है। हालांकि, मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, क्योंकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सुनील अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं।