news-details

चारबाग स्टेशन पर टिन शेड गिरा, टीटीई समेत 3 घायल

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 8 बजे प्लेटफॉर्म का टिन शेड अचानक भरभराकर गिर गया, जिसमें टीटीई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और रेलवे पुलिस व RPF ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को अजंता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां टीटीई भूपेंद्र सिंह के दोनों पैरों में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम थी। इसी दौरान करीब 60 से 70 फीट लंबा टिन शेड टूटकर नीचे गिर पड़ा। उसी समय हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंच चुकी थी, जिसे तुरंत रोक दिया गया। अधिकारियों ने क्रेन बुलाकर गिरे हुए हिस्से को हटाने का काम शुरू कराया।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्टेशन पर रेनोवेशन का काम चल रहा था। टिन शेड को सहारा देने वाले कुछ पिलर्स और रेलिंग को पहले ही खोला जा चुका था, जिससे उसका संतुलन कमजोर हो गया और हादसा हो गया।डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार एजेंसी और संबंधित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।