news-details

चारबाग स्टेशन के बाहर बीसी सखियों का प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर बुधवार को बीसी सखियों ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चुनी गई महिलाओं ने मानदेय समेत अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की। विधानसभा की ओर बढ़ रहीं प्रदर्शनकारी महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया।प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि बीसी सखियों का काम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाना है। वे उन महिलाओं की मदद करती हैं जो बैंक तक नहीं पहुंच पातीं या बैंकिंग सेवाओं की जानकारी नहीं रखतीं।लखीमपुर से आई रेखा ने बताया कि वर्ष 2019 में बीसी सखी के रूप में चयन हुआ था। शुरुआत में छह महीने तक 4 हजार रुपये वेतन मिला, इसके बाद हर 500 रुपये के लेनदेन पर 96 पैसे कमीशन मिलने लगा। उन्होंने कहा कि इतनी कम आय में परिवार चलाना मुश्किल है।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बीसी सखियों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। साथ ही सरकार की ओर से दिए गए 75 हजार रुपये के सपोर्ट फंड को ब्याज सहित वापस लेने की व्यवस्था को खत्म किया जाए।बुलंदशहर से आई शारदा ने कहा कि प्रदेश में करीब 58 हजार बीसी सखियां काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं मेहनत से ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं दे रही हैं, लेकिन उन्हें उचित मानदेय नहीं मिल रहा है। मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई।