news-details

चोरी करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Gonda

 थाना कटरबाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-77/26, धारा 305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त विशाल कुमार पुत्र चोखे निवासी बोटन पुरवा असरना थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा व एक बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से 1 अदद सोलर पैनल व 1 बोरी धान बरामद किया गया। 

           मिली जानकारी के मुताबिक 

प्रार्थी पंकज पुत्र सुरेश निवासी ग्राम असरना बोटन पुरवा, थाना कटरा बाजार, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कटराबाजार में लिखित तहरीर दी गई कि उसका परिवार दिल्ली में निवास करता है तथा पैतृक घर बंद रहता है। लगभग 3 माह पूर्व अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके घर से 1 अदद सौर ऊर्जा पैनल, 8 बोरी धान, 1 जोड़ी सोने की झुमकी व 1 अदद सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। प्रार्थी द्वारा काफी खोजबीन के उपरांत दिनांक 6.4.2026 को जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त चोरी की घटना को ननके उर्फ विशाल पुत्र चोखे, अपने साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया गया है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कटराबाजार में सुसंगत धाराओं अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज मंगलवार को थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोपी अभियुक्त विशाल कुमार पुत्र चोखे निवासी बोटन पुरवा असरना थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा व एक बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से 1 अदद सोलर पैनल व 1 बोरी धान बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटरबाजार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।