
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी
अखिल भारतीय चौरसिया महासभा कोलकाता द्वारा आम सभा, चुनावी प्रक्रिया और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की आगामी योजनाओं और सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने बताया कि हाजीपुर (बिहार) में संपन्न चुनाव में प्रदीप चौरसिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए दिल्ली में आईएएस, पीसीएस और इंजीनियरिंग की तैयारी हेतु छात्रावास बनाने की घोषणा की थी। इसी उद्देश्य से चौरसिया फाउंडेशन ट्रस्ट का गठन किया गया है, जिसके तहत दिल्ली के रोहिणी में करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से छह मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है।आगामी 9 मई को ट्रस्टियों की बैठक तथा 10 मई को 2026-29 कार्यकाल के लिए चुनावी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके बाद आम सभा में पिछले तीन वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा और शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा।कार्यक्रम में कई पूर्व सांसद, मंत्री और विधायक शामिल होंगे। पत्रकार वार्ता में संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।