
PARDARSHI VIKASH NEWS चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पूरी तरह दबदबा बना लिया है। भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया है और मेहमान टीम दूसरी पारी में भी संघर्ष करती नजर आ रही है।अफगानिस्तान की पहली पारी मात्र 152 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में भारत ने 564/8 पर अपनी पारी घोषित की और 412 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद फॉलोऑन खेलते हुए अफगानिस्तान ने लंच तक बिना विकेट गंवाए 18 रन बना लिए थे, लेकिन टीम अभी भी 394 रन पीछे है।भारत की ओर से डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट हासिल किए। अफगानिस्तान के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाए और लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे।लंच से पहले के सेशन में भारत ने अफगानिस्तान के 5 विकेट चटकाते हुए मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी। अफगानी बल्लेबाज रहमत शाह ही कुछ देर टिक सके, लेकिन बाकी बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही।अब मैच पूरी तरह भारत के नियंत्रण में है और अफगानिस्तान पर एक बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा है।