news-details

बढ़ा तापमान, 6 जून तक आंधी-बारिश के आसार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा में गुरुवार सुबह से तेज धूप निकलने के साथ गर्मी का असर फिर बढ़ने लगा है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 4 से 6 जून के बीच आंधी और बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।बीते दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में काफी अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दोपहर बाद बादल छाने और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।मंगलवार को हुई भारी बारिश ने शहर के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित कर दिया था। दर्जनों स्थानों पर जलभराव, सड़क धंसने और बाजारों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई व्यापारियों का सामान भी खराब हो गया था।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6 जून तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। इसके बाद 7 जून से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। ऐसे में आगामी दिनों में उमस और गर्मी दोनों बढ़ने की संभावना है, जबकि बीच-बीच में आंधी और बारिश का दौर भी जारी रह सकता है।