news-details

बढ़ी खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। भीषण गर्मी के बीच खांसी और जुकाम के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं, जो कई दिनों से लगातार खांसी, गले में खराश और जुकाम से परेशान हैं। डॉक्टरों के मुताबिक धूल, प्रदूषण, गर्म हवाएं और लगातार एसी में रहने की वजह से लोगों में संक्रमण बढ़ रहा है। खासकर युवा और बच्चों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है।विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक खराब मेंटेनेंस वाले एसी में रहने से एलर्जी और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। कुछ मरीजों में सांस फूलने, गले में सूजन और आवाज बैठने जैसी दिक्कतें भी सामने आ रही हैं। केजीएमयू के डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल हंता वायरस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है और भारत में इसका कोई मामला सामने नहीं आया है।डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लोग पर्याप्त पानी पिएं, धूल और तेज धूप से बचें, एसी के फिल्टर की नियमित सफाई कराएं और बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयों का सेवन न करें। अस्पतालों में खांसी की दवाओं और सिरप की मांग भी बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि लक्षण बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।