
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर बड़े मंगल के उपलक्ष्य में हरसहाय चौराहे पर श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पट्रोलियम गैस उपभोक्ता कर्मचारी मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक सुशील श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के बीच लगाए गए इस सेवा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शरबत ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप शरबत वितरित किया गया। आयोजन स्थल पर पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों में बड़े मंगल को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। इस अवसर पर लोगों ने हनुमान जी से सुख-समृद्धि और समाज में खुशहाली की कामना भी की।
कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान पिंटू भोपाली चाय वाले, विशाल सक्सेना, काला श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, गोपाल जी, नन्हे सहित अन्य लोगों ने सेवा कार्य में सहयोग किया। सभी ने मिलकर राहगीरों को शरबत वितरित किया और बड़े मंगल के महत्व पर प्रकाश डाला।आयोजन के दौरान हरसहाय चौराहे पर भक्तों और स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने इस प्रकार के सामाजिक और धार्मिक आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
