news-details

बड़ागांव में हुई बसपा की बैठक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ जगदीशपुर।  बड़ागांव में बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई। बैठक में सेक्टर और बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया गया। मंडल प्रभारी शिवराम गौतम ने पार्टी नीतियों और उपलब्धियों पर संवाद किया और कार्यकर्ताओं को 2027के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के संदेश दिए।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सर्वसमाज का मजबूत एलाइंस बसपा के साथ है। पिछले दो दिनों के भीतर अम्बेडकरनगर और बीकापुर में भाजपा और सपा को छोड़कर सैकड़ों की संख्या में लोग बसपा में शामिल हुए हैं। प्रदेश में बसपा के पक्ष में माहौल है,2027में बहन‌ मायावती जी पांचवीं बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी।