news-details

बड़ी गंडक में डूबे बुजुर्ग की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा शाहपुर नवका टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की बड़ी गंडक (नारायणी) नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार शाहपुर नवका टोला निवासी नागु चौहान (65 वर्ष) पुत्र बिरजू चौहान मंगलवार को रोज की तरह कृषि कार्य के सिलसिले में खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसी कारणवश वह नारायणी गंडक नदी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू की और करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नदी से नागु चौहान का शव बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार ने बताया कि नागु चौहान के निधन से पूरे गांव में शोक व्याप्त है। वह सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और उनकी अचानक मौत से ग्रामीण भी गमगीन हैं। वहीं परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर बरसात और नदी किनारे रहने वाले क्षेत्रों में सतर्कता की आवश्यकता को रेखांकित किया है। प्रशासन द्वारा मामले की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही