
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जायस पुलिस और स्वाट टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहम्मद इमरान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूट के जेवरात, 800 रुपये नकद, तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने 2 जून को साथियों के साथ मिलकर एक महिला को बंधक बनाकर घर में लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। मामले में उसके दो साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।