
पारदर्शी विकास न्यूज़ तिलोई/अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर पार्टी की ओर से गठित जोन नंबर एक में सेक्टर सचिवों को नई मतदाता सूचियों और सांगठनिक रजिस्टर का वितरण किया। सभी सेक्टर सचिवों को बूथ कमेटियों का पुनर्गठन करते समय वोटर लिस्ट से कार्यकर्ताओं का मिलान कर संगठन बनाने, बूथ का जातिवार आंकड़ा लिखने और पार्टी की आर्थिक मजबूती के लिए सर्वसमाज से सहयोग प्राप्त करने की जिम्मेदारी दी गई है।सेक्टर अध्यक्षों को सेक्टर कमेटी के गठन/आवश्यक फेरबदल का काम एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश दिए गए हैं।