
पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या। गोसाईंगंज में बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक हुई। बैठक में सेक्टर और बूथ कमेटियों को पुनर्गठित करके उत्तर प्रदेश में बसपा को पांचवीं बार सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच नयी ऊर्जा का संचार किया गया। मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने कहा कि जब तक केन्द्र और राज्य में बहुजन समाज पार्टी की सरकार नहीं बनती देशवासियों के अच्छे दिन नहीं आ सकते। बहुजन समाज पार्टी का शासनकाल उत्तर प्रदेश की राजनीति का स्वर्णिम काल रहा है । भाजपा के बुलडोजर राज और सपा के गुंडाराज से ऊब चुकी जनता की निगाहें बहन मायावती की तरफ टिकी हुई हैं। केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पूंजी पतियों के हाथों की कठपुतली बन चुकी है इससे निजात पाने के लिए हमें आने वाले विधानसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की विदाई करके बहुजन समाज पार्टी को सत्ता में लाना होगा अपनी पार्टी की सरकार बनाने के लिए हमें रात दिन अपने अपने क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी सहित अन्य छोटे-छोटे राजनैतिक दल पूंजी पतियों से अथाह धन लेकर के चुनाव लड़ने का कार्य करते हैं वहीं दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी अपने कार्यकर्ताओं समर्थकों के बल पर थोड़ा-थोड़ा चंदा लेकर पूरे देश में बहुजन समाज पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करती है उक्त उद्गार तारुन बाजार स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं बहुजन समाज पार्टी के नेता राम नेवल वर्मा के प्रतिष्ठान पर बहुजन समाज पार्टी विधानसभा क्षेत्र गोसाईगंज के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी अयोध्या मंडल के मुख्य जोन प्रभारी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप कुमार विमल ने कहीं उन्होंने कहा कि आज देश में बड़े पैमाने पर पेट्रोल डीजल रसोई गैस की जहां किल्लत है वही बड़े पैमाने पर महंगाई बढ़ी हुई है बेरोजगारी की मार छात्र नौजवान झेल रहे हैं इन सभी आवश्यक चीजों से निजात पाने के लिए छात्रों नौजवानों किसने बेरोजगारों महिलाओं को बहुजन समाज पार्टी से जोड़ना होगा वैसे आम जनमानस बहुजन समाज पार्टी को इस समय आशा भरी निगाहों से देख रही है बैठक की अध्यक्षता बहुजन समाज पार्टी अयोध्या जिले के उपाध्यक्ष मोहम्मद मुस्लिम शेख एवं संचालन गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रविंद्र भारती ने किया बैठक में गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राम प्रकाश पाल लल्नपासवान कुलदीप तिवारी बंशराज पूर्व ग्राम प्रधान शिव पूजन पूर्व ग्राम प्रधान श्रीनाथ निषाद बालक राम बाबूलाल मनीष कुमार दिनेश कुमार सहित अन्य बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे