news-details

बसपा प्रतिनिधि मंडल ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात

You can share this post!

 

 

 PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सैदपुर -दलशाहपुर में जमीनी विवाद में हत्या के शिकार हुए पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने घटना के बारे में जानकारी ली और परिवार की हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
 जिला सचिव राज पाल के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और परिवार को पूरी सुरक्षा देने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में बुजुर्ग समाजसेवी राम नरेश पाल, बसपा विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध, विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद , सेक्टर अध्यक्ष राम कुमार, सेक्टर महासचिव राज बहादुर मौर्य , दुर्गेश आदि शामिल रहे।