
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।सड़क हादसे में तीन दलित युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।मृतक युवकों के पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव मिला।शाम को करुण क्रंदन के बीच अंतिम संस्कार हुआ। बहुजन समाज पार्टी के नेता जितेन्द्र मिश्र ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और कहा कि दुःख की घड़ी में बहुजन समाज पार्टी परिवार के साथ है।हर संभव मदद की जाएगी। विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध और विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद भी साथ रहे।