news-details

बसपा नेता मकबूल अहमद की मां का इंतकाल, क्षेत्र में शोक

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की सामाजिक भाईचारा कमेटी के विधानसभा अध्यक्ष मकबूल अहमद की मां कुलशुम (92) का सोमवार सुबह इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही लोनियापुर स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे मस्जिद में जनाजे की नमाज अदा की गई। इसके बाद पैतृक गांव के कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में मौलाना, मौलवी और स्थानीय लोग शामिल हुएवरिष्ठ बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोनियापुर पहुंचे और जनाजे की नमाज व अंतिम यात्रा में शामिल होकर परिवार को सांत्वना दी। बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती भी मौजूद रहे।बसपा नेता संजय कुमार, राजपाल, श्याम कुमार, विक्रम बौद्ध, भीमराव बौद्ध, शिव बालक, ललित कुमार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो. कुद्दुस खां सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई।