
बसपा की सरकार बनाने को तैयार जनता : विश्वनाथ पाल
पारदर्शी विकास न्यूज़ बाराबंकी/लखनऊ। मिशन -2027की तैयारी में बहुजन समाज पार्टी अन्य राजनीतिक दलों से काफी आगे है। पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर विधानसभा सीटों पर प्रभारी/प्रत्याशी घोषित किए जा रहे हैं। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने बाराबंकी जिले की सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को अपनी मुखिया बहन मायावती जी का संदेश सुनाया और मोहम्मद मुवश्शिर को सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया।तीन दिनों से खराब मौसम के बावजूद कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटी और पार्टी नेताओं के साथ गगनभेदी नारे बाजी करते हुए 2027में बहन मायावती जी को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।कार्यकर्ता सम्मेलन में मोहम्मद मुवश्शिर ने पार्टी नेताओं के साथ बड़ी माला से प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल और पूर्व एम एल सी दिनेश चन्द्रा का स्वागत किया। दोनों नेताओं को पार्टी का चुनाव चिन्ह चांदी की हाथी भेंट की। ओबीसी सामाजिक भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक प्रमोद कुमार गौतम ने प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह के रूप में माता अहिल्या बाई होलकर का चित्र भेंट किया। अन्य नेताओं ने स्मृति चिन्ह के रूप में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के चित्र भेंट किए।प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने अपने भाषण में बसपा की चार बार की सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति पर खुलकर चर्चा की ।सपा, कांग्रेस और भाजपा को निशाने पर लिया और कहा कि यूपी की जनता सपा और भाजपा दोनों को देख चुकी है।सपा के गुंडाराज और भाजपा के बुलडोजर राज में कोई बहुत अंतर नहीं है। सपा और भाजपा दोनों पार्टियां नफरत की राजनीति करती हैं। सपा इस उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के अलावा और कोई काम नहीं कर रही।पीडीए का नारा धोखा है। अखिलेश यादव जी का पीडीए, परिवार दल एलाइंस है।प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के अन्यान्य, अत्याचार, उत्पीड़न और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। चोर भगवान के मंदिर तक पहुंच गये है।एस आई टी की जांच के नाम पर लीपापोती की जा रही है, असली लोग अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। चढ़ावा चोरी के मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा है।नौकरी के नाम पर युवा ठगे जा रहे हैं। मंहगाई चरम सीमा पर है।गैस सिलेंडर न मिलने से गरीब परिवारों की महिलाएं चूल्हा फूंकने को मजबूर हैं।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप लोग संगठन का काम ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करिए,2027में बहन मायावती जी पांचवीं बार सरकार बनाएंगी।कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व एम एल सी और बसपा के नेता विधान परिषद रहे दिनेश चन्द्रा ने की। उन्होंने कहा कि सर्वजन हिताय सर्वजन बुखार बसपा की नीति है।9अक्टूबर2025की विशाल रैली ने विरोधियों का मुंह बंद कर दिया है जो बसपा के खत्म होने का दुष्प्रचार कर रहे थे 2027में वे खुद प्रदेश की राजनीति से खत्म हो जायेंगे।जब तक केन्द्र और राज्य में बसपा की सरकार नहीं बनती सर्वसमाज के अच्छे दिन नहीं आ सकते हैं।कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन मंडल प्रभारी दिग्विजय गौतम और जिला अध्यक्ष तुलसी प्रसाद ने किया।सभा को मंडल प्रभारी अजय कुमार गौतम,विक्रम गौतम, ओबीसी समाज सामाजिक भाईचारा कमेटी के मंडल संयोजक रवि प्रकाश मौर्य आदि ने संबोधित किया।विधानसभा प्रभारी नौमीलाल फौजी,बराती लाल गौतम,माधव सिंह पटेल आदि पार्टी नेता मौजूद रहे।
प्रदेश की जनता भाजपा और सपा दोनों से दुःखी है। पार्टी के कार्यक्रमों में उमड रही भीड़ परिवर्तन का संदेश दे रही है।2007की तरह2027में भी सर्वसमाज का मजबूत एलाइंस बसपा के साथ है।बहन मायावती जी 2027में पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगी और सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति वाली सरकार बनेगी।-विश्व नाथ पाल ,प्रदेश अध्यक्ष, बसपा