
संगठन के कार्यों की समीक्षा
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/जामों। लोरिकपुर में बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई। बैठक में बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज कोरी, विधानसभा प्रभारी मोती लाल और जगदीश सविता ने बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया और कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर सर्वसमाज के लोगों को बी एस पी से जोड़ने के संदेश दिए। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में मंडल प्रभारी राजेश गौतम, दिग्विजय गौतम ने संगठन के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन का काम 10जून के पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिला अध्यक्ष तुलसी प्रसाद के साथ सभी विधानसभा प्रभारी और विधानसभा अध्यक्ष मौजूद रहे।