
अयोध्या। बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने अम्बेडकर नगर की अकबरपुर विधानसभा के पदाधिकारियों की संगठन के कार्यों के प्रति लापरवाही को गंभीरता से लिया है। बुधवार को 9अक्टूबर की राज्य सरकार श्रद्धांजलि सभा की तैयारी को लेकर बुलाई गई बैठक और कैडर कैम्प में कई पदाधिकारी लापरवाह मिले। प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने विधानसभा कमेटी को भंग कर दिया है।दिलीप कुमार विमल ने बताया कि 5अक्टूबर को जिले की बैठक बुलाई गई है। इसी बैठक में नई कमेटी का गठन किया जाएगा।