
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ/अमेठी। बहुजन समाज पार्टी 2027के विधानसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन के बजाय सर्वसमाज का एलाइंस खड़ा करके चुनाव लडने की तैयारी कर रही है। बहुजन समाज पार्टी ही एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जिसकी कैडर बैठकें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में रोज हो रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल स्वयं इन बैठकों की निगरानी कर रहे हैं।हाल ही में बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ बसपा सुप्रीमो बहन सुश्री मायावती से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।जितेन्द्र मिश्र ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी जिसके शासन और बहन मायावती जी के स्वच्छ प्रशासन की चर्चा पूरी दुनिया में होती है।बहन मायावती जी ने ब्राह्मण समाज को प्रदेश और देश की राजनीति में शीर्ष पर पहुंचाया है।बहन जी की राजनीतिक पाठशाला में राजनीति सीखने वाले की कई नेता आज सरकार में मंत्री हैं। अन्य दलों में सांसद, विधायक हैं। जितेन्द्र मिश्र ने कहा कि योगी राज में ब्राह्मण समाज सबसे अधिक उपेक्षित है। विधायकों की बात भी नहीं सुनी जा रही।सपा और भाजपा की गलत नीतियों गुंडाराज और बुलडोजर राज से ऊब चुकी प्रदेश की जनता अब परिवर्तन के लिए चुनाव के इंतजार में है। पूरे प्रदेश में बसपा के पक्ष में माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल जी के हर कार्यक्रम में सपा और कांग्रेस छोड़ कर सैकड़ों लोग बसपा में शामिल हो रहे हैं।