
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी ने जिले की बैठक गुरुवार नौ जुलाई को विभा गेस्ट हाउस गौरीगंज में बुलाई है। बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम और प्रदीप भारती बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल ने जिला कमेटी और विधानसभा कमेटियों के सभी पदाधिकारियों को 12.30बजे बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।बुधवार को तिलोई में ओबीसी सामाजिक भाईचारा कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। बैठक ठीक से सम्पन्न नहीं हुई। जिला संयोजक रमेश कुमार मौर्य और अरुण कुमार गौतम और मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति प्रमुख रूप से मौजूद रहे।