
PARDARSHI VIKASH NEWS तिलोई/अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की ओर से सांगठनिक मजबूती के लिए बनाए गए सेक्टर नगियामऊ के खरांवा गांव में शनिवार को बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के लिए बैठक हुई। बैठक में मिशन -2027की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को सर्वसमाज को साथ लेकर अपना अपना बूथ मजबूत करने के संदेश दिए गए । बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों की सदस्यता का नवीनीकरण करने के साथ पार्टी की नीतियों और सुश्री मायावती के चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल की उपलब्धियों पर विस्तार से संवाद हुआ। बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जिसने वोट के लिए कभी नफरत और अलगाव की राजनीति नहीं की। बसपा का संगठन सर्वसमाज में भाईचारा कायम करके तैयार किया गया है। कानून के द्वारा कानून का राज और सर्वसमाज का हित बसपा का मिशन है।आयरन लेडी बहन मायावती का शासन काल उत्तर प्रदेश की राजनीति में स्वर्णिम काल रहा है। अम्बेडकर ग्राम विकास योजना चलाकर बहन मायावती जी ने गांवों का कायाकल्प किया। गांवों में विकास का नया माडल और सर्वसमाज का विकास बसपा की देन है। विधानसभा प्रभारी के के आर्य ने कहा कि सपा के गुंडाराज और भाजपा के बुलडोजर राज को देख चुकी यूपी की जनता अपराध और अन्याय मुक्त शासन व्यवस्था के लिए बसपा को फिर से सत्ता में लाने की तैयारी कर चुकी हैं। कांग्रेस और भाजपा की गलत नीतियों के कारण आजादी के आठ दशक मे सिर्फ पूंजीवाद मजबूत हुआ है,गरीबी और अमीरी के बीच खांई और चौड़ी हुई हैबैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम ने किया।सुभाष चंद्र,राम करन, सुजीत कुमार, विजय बौद्ध ,भगौती प्रसाद, राम नरेश, राजाराम, अखिलेश, जगजीवन, गंगा राम, रामनाथ, श्री चंद गौतम आदि मौजूद रहे।