news-details

बसपा की सेक्टर एवं बूथ गठन बैठक संपन्न

You can share this post!


2027 में बहन मायावती को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

 पारदर्शी विकाश न्यूज़    ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी ने सेक्टर क्रमांक 52 जामुनधाना अंतर्गत बूथ संख्या 586 एवं 587 के बूथ गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि झांसी मुख्य मंडल प्रभारी रामबाबू चिरगैया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में रामसिंह कुशवाहा, केहरसिंह गौतम (मंडल प्रभारी), जानकी प्रसाद बौद्ध एड.(जिलाध्यक्ष), कीरत सिंह लोधी (पूर्व विधानसभा प्रभारी), संतोष अहिरवार (तालबेहट विधानसभा अध्यक्ष) तथा अर्जुन लाल (सेक्टर प्रभारी) सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए, जिनकी देशभर में मिसाल दी जाती है। उन्होंने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे, डा.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, गौतम बुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय, बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट, मान्यवर कांशीराम शहरी आवास योजना, थाना दिवस एवं तहसील दिवस जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं और व्यवस्थाएं बसपा शासनकाल की देन हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लें, ताकि बहुजन समाज पार्टी की सरकार पुन: प्रदेश में बन सके और आमजन को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा सामाजिक न्याय का लाभ मिल सके। बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार करते हुए कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। अनूप तिवारी को सेक्टर सचिव, लाल सिंह अहिरवार को सेक्टर अध्यक्ष, दिनेश अहिरवार को बूथ संख्या 588 (बरोदा बिजलोन) का बूथ अध्यक्ष, धर्मेंद्र रजक को बूथ सचिव, शीतल को बूथ सचिव, सुग्रीव अहिरवार को बूथ अध्यक्ष तथा दशरथ अहिरवार को सेक्टर सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में रायसिंह राजपूत, देव सिंह नेता, प्रीतम, देवी सिंह, जसराथ, गणेश, देशपथ, भागीरथ, आसाराम, सुग्रीव अहिरवार, पहलवान सिंह, कोमलचंद अहिरवार, हल्लू, सरमनलाल, मोहन, राजेश गौतम, श्यामदास, धर्मेंद्र कुमार रजक, चिंटूलाल, नीरज, मनीराम, उत्तम सिंह, लाल सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया।