news-details

बसपा की मजबूती में अहम रहा जंग बहादुर यादव का योगदान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या।  बहुजन समाज पार्टी के मिल्कीपुर विधानसभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जंगबहादुर यादव ,अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी मृत्यु की सूचना मिलने पर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल गुरुवार को पार्टी नेताओं के साथ उनके गांव रन्नापुर,झगरुपुर पहुंचे। शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात की। निधन पर गहरी शोक संवेदना जताई। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कहा कि जंग बहादुर यादव के निधन से बसपा ने एक ईमानदार और निष्ठावान कार्यकर्ता खो दिया है, जिसकी भरपाई होना सम्भव नहीं है। बहुजन समाज पार्टी हर सुख दुःख में परिवार के साथ खड़ी रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की और से आर्थिक सहायता प्रदान की।प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल, समाजसेवी सुरेश यादव, मुख्य मंडल प्रभारी प्रदीप भारती,, मंडल प्रभारी महेंद्र प्रताप आनंद, जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार पासीआदि पार्टी नेता मौजूद रहे।