news-details

बसपा की मंडलीय बैठकें शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से रविवार को समीक्षा बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों का फालोअप शुरू हो गया है। रविवार को दोपहर बाद प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने लखनऊ मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों के बाद बैठक की। सोमवार को देवीपाटन मंडल और मंगलवार को अयोध्या मंडल में बैठकें बुलाई गई हैं।प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने लखनऊ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारियों को जिलों में जाकर विधानसभावार बैठकें करके पार्टी संगठन और आर्थिक सहयोग रजिस्टर के  काम को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने पार्टी पदाधिकारियों को विरोधी दलों की साजिशों और गतिविधियों से सावधान रहते हुए ग्रास रूट पर सर्वसमाज का संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए और कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता प्रदेश की राजनीति में बदलाव के लिए बहन मायावती जी की तरफ देख रही है।मुख्य मंडल प्रभारी सर्वेन्द्र अम्बेडकर ने बताया कि अयोध्या मंडल की बैठक 27मई को बुलाई गई है।