
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/जगदीशपुर। पूरे गुलाल और ततारपुर में बहुजन समाज पार्टी की कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया। बैठक में बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के साथ संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी शिवराम गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने हमेशा सर्वसमाज को साथ लेकर राजनीति की है। उन्होंने बसपा सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था, शिक्षा और विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। वहीं एसबीएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक मेराज अहमद ने कहा कि बसपा सुशासन और सामाजिक सौहार्द की राजनीति की पक्षधर रही है।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश कमल ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दों पर बदलाव चाहती है तथा वर्ष 2027 में बसपा को मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है।कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रभारी विजय गौतम ने किया। बैठक को विजय प्रजापति, शफीक अहमद, लालचंद गौतम और सुंदर गौतम सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।